🔥 TRENDING વિરમગામ ટાઉન પોલીસની ટ્રાફિક ડ્રાઇવ આડ... ओढ़नपुर ओवरब्रिज पर पति-पत्नी की मृत्य... Aquí Wins IFFI 2026 Golden Peacock for... Dr. Hassan: Nawazuddin Siddiqui and Di... હારીજ પોલીસએ હાઈવે ચાર રસ્તા પર વાહન ચ... మృతుల కుటుంబాలను పరామర్శించిన కాబోయే...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: झाँसी में बस चालकों और परिचालकों को किया जागरूक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Nov 2026, 05:22 PM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बस संचालन से पहले वाहन की जाँच जरूरी, नशे में ड्राइविंग से बचने की दी गई हिदायत

झाँसी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत परिवहन विभाग झाँसी द्वारा 26 नवंबर 2026 को प्राइवेट बस स्टैंड झाँसी पर जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में वाहन चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित यातायात के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान बस चालकों और परिचालकों को बताया गया कि वाहन का संचालन करने से पहले उसकी भौतिक स्थिति की अच्छी तरह जाँच-परख कर लें। वाहन के ब्रेक, टायर, लाइट तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की जाँच करना सुरक्षित यात्रा के लिए बेहद जरूरी है। इसके साथ ही वाहन से संबंधित सभी आवश्यक प्रपत्रों को बस में सुरक्षित रखने की सलाह दी गई, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। वाहन चालकों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए कहा गया कि नशे की हालत में किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं, क्योंकि इससे चालक के साथ-साथ यात्रियों और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। संगोष्ठी में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा जिम्मेदारीपूर्वक वाहन संचालन करने का संदेश दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों एवं परिचालकों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
📲Get App