🔥 TRENDING Haryana Farmers Protest Over Delayed P... Amit Shah Calls State Leaders to Offer... Chhattisgarh CM Criticizes Congress Af... PNB faces criticism over missing ₹35 c... PNB shares rise 2% after Q2 profit jum... Punjab launches first Kisan Bank, earm...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

फर्जी पुलिस की ₹30 लाख की डील पर असली पुलिस की रेड कार में चल रहा था मिनी कंट्रोल रूमजांच के नाम पर दस्तावेज, फिर खुलवाते थे खाते

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 29 Oct 2026, 10:58 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। जिले में अपराध की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें बदमाश खाकी वर्दी का रौब दिखाकर लोगों को ठगने की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लग्जरी कारें, मोबाइल, लैपटॉप, सिम कार्ड, एटीएम और डेबिट कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
आरोपी खुद को असली पुलिस बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। जांच के नाम पर लोगों के दस्तावेज लेकर उनके बैंक खाते खुलवाए जाते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में किया जाता था। इसके बदले खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था।खाताधारकों को कमीशन दिया जाता था।
सिम से लेकर बैंकिंग किट तक जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई दस्तावेज, सिम कार्ड, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस बैंक खातों और सिम कार्डों के जरिए हुए लेन-देन की जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन खातों का इस्तेमाल किन साइबर अपराधों में हुआ है।
एसपी बोले- आगरा का व्यक्ति भी भागा, धमकाने की बात सामने आई
पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। मामले में फरार आरोपियों की भूमिका और ठगी की कुल रकम का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस की अपील: साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।
📲Get App