🔥 TRENDING काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी दुर्गा पूजनो... కళ్యాణదుర్గం మున్సిపాలిటీ చైర్ పర్సన్... 220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सज... जोगवाड़ा, वास्वी और बड़गांव के तीन गां... All India Radio releases Kohima news b... Cobbler Arrested for Murder Over Unpai...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विजय दशमी और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Oct 2026, 10:34 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, संबंधित विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश; एसपी जालौन ने बाइट के जरिए दी जानकारी।

कोंच, जालौन। आगामी विजय दशमी पर्व एवं नवरात्रि मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने कोतवाली कोंच क्षेत्रांतर्गत विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त रूप से भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रमों को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने निरीक्षण एवं पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बाइट भी दी। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
📲Get App