🔥 TRENDING હિંમતનગરમાં પ્રભારી મંત્રી ડૉકટર પ્રદ્... सागर जिले के किसान राजा लोधी को अरहर म... UP Teacher Slapped 3-Year-Old Boy, Scr... Uttar Pradesh Banks Closed on Oct 19,... अररिया में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्ष... Sikkim Students' Federation Calls for...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सजा पूरा पर्वत उठा लाए हनुमान जी!

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 18 Oct 2026, 11:04 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

देश विदेश में विख्यात लव कुश रामलीला लालकिला ग्राउंड के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने आज बताया ग्राउंड में लगाई गई विशाल क्रेनों की मदद से आज 220 फीट की ऊंचाई पर आकाश मार्ग से जब हनुमान जी चमकती संजीवनी बूटी विशाल पर्वत के साथ लेकर आकाश मार्ग से आ रहे थे तब ग्राउंड में मौजूद हर कोई अपने अपने मोबाइल कैमरे में इस दुर्लभ मनोहारी दृश्य को कैद करने में लगा था, उस वक्त सारा लीला ग्राउंड मोबाइल की चमकती बैटरियो से चमकता नजर आ रहा था।

लीला में सुषेण वैद्य की भूमिका निभा रहे अपोलो हॉस्पिटल के विख्यात डॉक्टर अशोक शर्मा ने जब संजीवनी बूटी द्वारा लक्ष्मण जी को ठीक कर दिया तब सभी राम भक्तों ने जय श्री राम जय, श्री राम का जय घोष किया | वही लीला मंचन के एक अन्य दृश्य में जब अंगद रावण के दरबार में आए और महाबली रावण से तकरार के बाद जब उन्होंने अपना पांव जमीन रखा और सभी योद्धाओं को पांव हटाने का चैलेंज दिया तो दरबार में कोई भी योद्धा अंगद के पैर को हटा नहीं पाया, तो खुद रावण जब पांव हटाने को आया तो अंगद ने रावण से कहां पांव पकडने है, तो प्रभु श्री राम के पांव पकड़ो, इस सीन को 8 ट्रेक साउंड सिस्टम के साथ पेश किया गया और राम भक्त इस दृश्य को टकटकी बांधे देखते रहे।
अर्जुन कुमार आगे बताया असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री अशोक सिंघल ने प्रभु श्री राम की लीला का अवलोकन किया और राम जी से आशीर्वाद लिया।
आज लीला मंच पर आज लीला मंच पर हनुमान वापसी, विभीषण का श्री राम की शरण में जाना , रामेश्वरम की स्थापना, रावण अंगद संवाद, लक्ष्मण जी का मूर्छित होना , सुषेण वैद्य का आना , और हनुमान जी का संजीवनी बूटी लेकर आना ,अंगद का रावण दरबार में आने और अंगद संवाद तक की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। यह भी बताया कि दशहरा पर्व समारोह के अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति माननीय श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी लीला अवलोकन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे|

महासचिव सुभाष गोयल ने बताया आसाम के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों को कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट भेंट किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री पवन गुप्ता, सत्यभूषण जैन, अखिल सिंघल, बृजमोहन गोयल, अंकुर गोयल, गौरव सूरी, संदीप भूटानी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📲Get App