🔥 TRENDING Travel Agent Heeralal Patel Arrested i... SMC raids hookah bars in Ahmedabad and... बंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पटना की घटन... वोडाफोन आइडिया ने तोलाखेड़ी (मंदसौर) म... বিজেপি সমর্থকরা চাপড়া থেকে শিলিগুড়ি... Headlines Today
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

वोडाफोन आइडिया ने तोलाखेड़ी (मंदसौर) में नया टावर स्थापित किया, ग्रामीणों को नेटवर्क राहत

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 04 Nov 2026, 01:57 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तोलाखेड़ी गांव में स्थापित नया वोडाफोन आइडिया टावर नेटवर्क की समस्या को दूर कर ग्रामीणों को बेहतर मोबाइल एवं इंटरनेट सुविधा देगा।

ग्राम पंचायत तोलाखेड़ी, मंडसौर में वोडाफोन आइडिया ने नया मोबाइल टावर स्थापित किया है, जिससे लंबे समय से नेटवर्क समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

पहले ग्रामीणों को आवश्यक कॉल न लग पाना, इंटरनेट गति धीमी होना जैसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। टावर लगते ही उन्होंने खुशी जाहिर की और बेहतर कनेक्टिविटी की आशा व्यक्त की।

इस कार्य में धाकड़ मोबाइल चंदवासा की प्रमुख भूमिका रही। वोडाफोन आइडिया के क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक जुल्फीकार अली, वितरक उदय धाकड़, डीलर सेवा प्रतिनिधि केशव श्रीवास्तव तथा प्रमोटर विनोद प्रजापति और प्रहलाद सिंह ने सहयोग दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि नया टावर केवल मोबाइल सेवा ही नहीं, बल्कि गांव को डिजिटल दुनिया से जोड़ने का नया अवसर प्रदान करेगा, जिससे ऑनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य कार्यों में सुधार होगा।

जिला ब्यूरो प्रमुख रामप्रसाद धनगर ने इस विकास को सराहा और कहा कि डिजिटल सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण जीवन स्तर को ऊँचा करेगा।
📲Get App