🔥 TRENDING हाथीडोल और बुढ़ार में सड़क पर रखे बड़े... दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए हर कोई... Delhi steps up road‑cleaning drive as... शहडोल पुलिस का बड़ा खुलासा: 8 लाख 71 ह... Nirbhai Singh का निधन बिहार विधान परिषद भर्ती: 43 अभ्यर्थियो...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से महिला सुरक्षा दल ने की पैदल गश्त

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 07 Nov 2026, 04:18 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला सुरक्षा दल ने बाजार में महिलाओं से बातचीत कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से महिला सुरक्षा दल ने की पैदल गश्त

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​शाहाबाद (रामपुर)। आगामी दिवाली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शाहाबाद (जनपद रामपुर) के विशेष महिला सुरक्षा दल द्वारा बाजार क्षेत्र में सघन गश्त की गई।
​गश्त का मुख्य उद्देश्य त्यौहारों के दौरान बाजार में खरीदारी करने आ रही महिलाओं व आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास कराना और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखना है। सुरक्षा दल ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों और संवेदनशील पॉइंटों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
​महिला सुरक्षा दल टीम में
​महिला उपनिरीक्षक: कंचन धामा
​महिला कांस्टेबल: अबरिशा
​महिला कांस्टेबल: मेघा कर्णवाल आदि रही
​गश्त के दौरान टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
📲Get App