🔥 TRENDING मनोहर सिंह भाटी ने बताया कि कल्याण सिं... ಮಕ್ಕಳ ಶಿಕ್ಷಣಕ್ಕೆ ಮಾದಿಗ ಸಮಾಜ ಹೆಚ್ಚಿನ ಆದ... हाथीडोल और बुढ़ार में सड़क पर रखे बड़े... दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए हर कोई... Delhi steps up road‑cleaning drive as... शहडोल पुलिस का बड़ा खुलासा: 8 लाख 71 ह...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

जेडीए जोन 10 में गोनेर रोड लुनियावास एसबीआई एटीएम के पास अवैध दुकान का निर्माण जारी यह दुकान बिना अनुमति बिना अनुमति के बनई जा रही है

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 07 Nov 2026, 04:20 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

क्या जेडीए अधिकारियों को इस दुकान के बारे में पता नहीं है अगर पता है तो निर्माण जारी क्यों काम अभी तक क्यों नहीं रुकवाया गया

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
स्थान... गोनेर रोड लूणियावास जयपुर
जयपुर में ग्रीन जोन एरिया में अवैध निर्माण का आरोप, जेडीए की कार्रवाई पर उठे सवाल!
जयपुर। जेडीए जोन नंबर-10 के ग्रीन जोन एरिया में लुनियावास स्थित एसबीआई एटीएम के पास बिना अनुमति दुकान का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। वहीं गोनर रोड पर भी सड़क किनारे तीन से चार दुकानों का निर्माण किए जाने की बात सामने आ रही है।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि यदि ये निर्माण बिना स्वीकृति किए जा रहे हैं, तो जेडीए अधिकारियों की नजर इन पर क्यों नहीं पड़ रही है? अगर अधिकारियों को इसकी जानकारी है, तो अब तक निर्माण कार्य रुकवाने और संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
आखिर ग्रीन जोन में निर्माण की अनुमति किसने दी? क्या जेडीए के नियम केवल आम लोगों के लिए हैं या उनकी पालना सभी के लिए जरूरी है?
स्थानीय लोगों ने जेडीए प्रशासन से मांग की है कि लुनियावास एसबीआई एटीएम के पास और गोनर रोड पर हो रहे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यदि निर्माण अवैध पाए जाते हैं, तो नियमानुसार नोटिस जारी कर तत्काल काम रुकवाया जाए और उचित कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह है कि जेडीए जोन नंबर-10 के अधिकारी इस मामले में कब तक संज्ञान लेते हैं।

संवाददाता: जाकिर खान, जयपुर
📲Get App