🔥 TRENDING Newborn’s Body Retrieved from Stray Do... ਬੰਦੀ ਛੋੜ ਦਿਵਸ ਅਤੇ ਦੀਵਾਲੀ ਦੀਆ ਲੱਖ ਲੱਖ ਮ... ਦਿਵਾਲੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ Congress MLA Ashok Chandna calls CM Bh... मनोहर सिंह भाटी ने बताया कि कल्याण सिं... ಮಕ್ಕಳ ಶಿಕ್ಷಣಕ್ಕೆ ಮಾದಿಗ ಸಮಾಜ ಹೆಚ್ಚಿನ ಆದ...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल पुलिस का बड़ा खुलासा: 8 लाख 71 हजार रुपए की

✍️ Reporter: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 07 Nov 2026, 04:25 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल पुलिस का बड़ा खुलासा: 8 लाख 71 हजार रुपए की नकली भारतीय करेंसी के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार
शहडोल / खैरहा:
पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शहडोल जिले की खैरहा थाना पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी के लेन-देन की सूचना पर त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 71 हजार 700 रुपये की नकली नकदी के साथ प्रिंटर और मोटरसाइकिल बरामद की है।
छिरहटी के पास की गई घेराबंदी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.11.2026 को थाना खैरहा पुलिस को नकली नोटों के लेन-देन की पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम छिरहटी के पास मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ व तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे बैग से भारी मात्रा में नकली भारतीय करेंसी बरामद हुई:
500 रुपये के कुल 1,702 नोट: कीमत ₹8,51,000
200 रुपये के कुल 101 नोट: कीमत ₹20,200
कुल नकली करेंसी: 1,803 नोट, कुल कीमत ₹8,71,700
इसके अतिरिक्त, नकली करेंसी तैयार करने में प्रयुक्त एक प्रिंटर और एक होंडा एसपी साइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP20NX9675) भी जब्त की गई है। कुल बरामद मशरूका (सामग्री) की कीमत 9,21,700 रुपये आंकी गई है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
प्रकरण में थाना खैरहा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने निम्नलिखित 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
शरद सिंह मरावी (पिता सम्पत्त सिंह मरावी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम नौगुला, थाना जैतपुरम, जिला अनूपपुर)
अरविन्द सिंह (पिता उदयभान सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम अर्झौली, थाना खैरहा, जिला शहडोल)
मनीष कुमार (पिता मंगल सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी जिला डिण्डोरी)
अनिल कुमार जैती (पिता शंकर सिंह जैती, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर, थाना गाड़ासरई, जिला डिण्डोरी)
नन्हे सिंह मरकाम (पिता रामसिंह मरकाम, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम बाँदर, थाना गाड़ासरई, जिला डिण्डोरी)
पुलिस द्वारा मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी अनुभाग धनपुरी श्री विकास पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी खैरहा उप निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी एवं थाना खैरहा की संपूर्ण पुलिस टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही है।
📲Get App