🔥 ट्रेंडिंग सैंड माइनिंग विवाद ने तेलंगाना कांग्रे... टीएस इंटर 2026 परिणाम लटके, टीएसबीआईई... ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कोटिया सी... विज़ाग डॉल्फ़िन्स ने एपी में गोल्फ को... अंध्र प्रदेश के शहरी नगर निकाय चुनाव म... डिसंबर 5 को कई राज्यों में दीवाली अवका...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दीपावली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन शाहाबाद में पकड़ा गया करीब 350 लीटर मिलावटी दूध तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 04 नव. 2026, 07:06 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पानी और मिल्क पाउडर से बनाया जाता था दूध और खोया

दीपावली से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन: शाहबाद में पकड़ा गया करीब 350 लीटर मिलावटी दूध, तीन आरोपी गिरफ्तार

शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

​
​रामपुर शाहाबाद
दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत बुधवार को एसडीएम शाहबाद आदेश कुमार और क्षेत्रधिकारी शाहबाद ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंस मेला स्थित जयतौली मार्ग के एक आम के बाग में लगभग 350 लीटर मिलावटी दूध पकड़ा। मौके से तीन संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और पटाखों की दुकानों का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर आम के बाग में खड़े एक वाहन और दूध के केनों पर पड़ी। जब मौके पर जाकर जांच की गई, तो अलग-अलग केनों में मिलावटी दूध पाया गया। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि पानी और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर नकली दूध तैयार किया जा रहा था, जिससे आगे नकली खोया भी बनाए जाने की योजना थी।

मौके पर दूध के अलावा एक पिकअप वाहन, बर्फ, दूध बनाने के उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की गई। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। खाद्य अधिकारियों ने दूध के नमूने (सैंपल) लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में गड्ढा खुदवाकर करीब 350 लीटर दूषित व नकली दूध को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है, और पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई व केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
📲Get App