🔥 TRENDING Indore MLA’s Son Rudraksh Shukla’s Vid... Woman Strangled to Death in Gopalpur V... Student Rape Alleged at Makhanlal Jour... Bhilwara: BJP files midnight police co... स्मैक का लत युवा को कर रहा है बर्बाद China, Japan Join Global Protest Again...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

संविधान दिवस पर कानपुर जोनल कार्यालय में सामूहिक वाचन एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 04:29 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संविधान के मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति पुलिसकर्मियों को किया गया जागरूक

कानपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को कानपुर जोनल कार्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रत्ना पाण्डेय, स्टॉफ ऑफिसर/अपर पुलिस अधीक्षक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जोनल कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया गया तथा संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के संवैधानिक संकल्प को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। साथ ही सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के मूल उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा भारतीय संविधान में निहित कर्तव्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
📲Get App