🔥 TRENDING મહેસાણા પોલીસએ રામોસણા બ્રીજ પાસે પંકજ... સાબરડેરીમાં દૂધના ખરીદ ભાવમાં વધારો, પ... Kannada Film 'Marriage Party' Trailer... Times of India releases official trail... हजारीबाग पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान:... The Times of India releases official t...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ऊर्जा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बिजली बिल समय से उपलब्ध कराने के निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Nov 2026, 04:14 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिजली बिल संशोधन कैंप के लिए तैयारियां तेज, उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस

लखनऊ। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने आज शक्ति भवन, लखनऊ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के बिजली वितरण निगमों (डिस्कॉम) की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नितीश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राजस्व संग्रह में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने पर भी जोर दिया।
अध्यक्ष ने आगामी दिसंबर माह में प्रारंभ होने वाले बिल संशोधन कैंप के सफल संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपभोक्ता सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा बिजली वितरण व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
📲Get App