🔥 TRENDING ગુજ્જુલવગુરુનું 17 સપ્ટેમ્બર 2026 ના ર... फर्रुखाबाद में गणपति बप्पा मोरया के जय... ಬಾಲಕಿಯರ ಕಬಡ್ಡಿ ತಂಡವು ಜಿಲ್ಲಾ ಮಟ್ಟಕ್ಕೆ ಆ... Woman and Mother Attacked in Kanyakuma... Gurmeet Choudhary & Isha Malviya Share... Namita’s 1,500‑rupee Poultry Venture S...
19 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सीतापुर में मोबाइल लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार

✍️ Reporter: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 19 Sep 2026, 09:48 AM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे निशाना, 2 मोबाइल और 2 बाइक बरामद

सुनसान रास्तों पर राहगीरों को बनाते थे निशाना, 2 मोबाइल और 2 बाइक बरामद
सीतापुर में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए राहगीरों को निशाना बनाते थे। उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, दो बाइक और 150 रुपये बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे शास्त्री नगर निवासी अखबार वितरक विक्रांत गुप्ता चुंगी चौराहे से लालकपड़ा कोठी की ओर जा रहे थे। लालबाग चौराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर उनका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तुलसनपुर निवासी लवकुश पाल, खूबपुर निवासी अंकुर राजवंशी, कैंचीपुल निवासी रुद्र और परसेड़ा निवासी अभिषेक को कैंची पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात करने की बात बताई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं थी।
📲Get App