🔥 TRENDING ધારીના ગોવિંદપુરમાં વીજશોકથી પરપ્રાંતિ... श्री नीरज कुमार गुप्ता ने घग्गा में भा... સાવરકુંડલાના જીરા ગામમાં ઝેરી ચીભડું ખ... Delhi Man Fatally Stabbed After Refusi... Man Dies in Delhi After Self-Inflicted... Wushu champion Gauri clinches gold in...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की जिलाधिकारी समीर ने की विभागवार समीक्षा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Sep 2026, 05:12 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीएम डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

उरई, जालौन। जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विभागवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान विभागवार प्रगति की समीक्षा करते हुए जहां आवश्यक पाया गया, वहां संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने तथा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
📲Get App