🔥 TRENDING অভিষেকের পরিসংখ্যান নিয়ে পাল্টা জবাব:... विवेकानंद पाटीलने आंदोलनात सहभागी न हो... Appeal to District In-charge Minister... ರೈತರು ಕೇವಲ ಫಲಾನುಭವಿಗಳಾಗದೆ ಪಾಲುದಾರರಾಗಿ... લશણપોર ગામમાં સાંજમાં અદ્ભુત દીપડો દેખ... हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में दुष्कर्म मा...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

रायपुर में पत्रकार पंजक शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, उच्च पदाधिकारियों ने किया श्रद्धांजलि

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 07 Oct 2026, 09:38 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की पुरानी बस्ती स्थित पंकज गार्डन में पत्रकार पंजक शर्मा की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गार्डन के उन्नयन के लिए विधायक निधि से राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती स्थित पंकज गार्डन में पत्रकार श्री पंजक शर्मा की जयंती के अवसर पर आज एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पंजक शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पंकज गार्डन के उन्नयन के लिए विधायक निधि से राशि प्रदान करने की भी घोषणा की।

समारोह में पंजक शर्मा के पत्रकारिता क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना की गई। कहा गया कि पंकज शर्मा ने कम समय में श्रेष्ठ जीवन जीया और अपनी पत्रकारिता के माध्यम से पूरे देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ के ऐसे महान सपूत को सादर नमन किया गया।

इस कार्यक्रम में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा, हरिभूमि और INH News के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी तथा रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी सहित विभिन्न गणमान्यजन उपस्थित रहे।
📲Get App