🔥 TRENDING Drupati murmur ne kiya triambak kummel... ऑटो पलटने से महिला और डेढ़ साल के बच्च... वाराणसी में लंका पुलिस ने आरक्षी को गो... सिलचर में बाराक वैली के 11 विधायकों के... गुलाब जल फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था... ଜାତୀୟ ଏକତା ଓ ଭାଇଚାରାର ବାର୍ତ୍ତା ନେଇ ମାଲ...
31 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

PPP मॉडल के खिलाफ कटनी में जनसैलाब! सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग ने पकड़ा जोर

✍️ Reporter: Manmohan 🗓 31 Oct 2026, 09:03 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
ब्रैकिंग न्यूज कटनी। जिले में PPP मेडिकल कॉलेज के विरोध में अब जनआंदोलन तेज होता नजर आ रहा है। शनिवार को कटनी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में शहर की सड़कों पर विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और आम नागरिक शामिल हुए।

हाथों में तख्तियां, नारों की गूंज और चेहरों पर अपनी मांग को लेकर आक्रोश... पैदल मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने PPP मॉडल के खिलाफ जमकर आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि कटनी में PPP मॉडल के बजाय पूरी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए।

आखिर जनता को किस बात का डर है?

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि PPP मॉडल के तहत मेडिकल कॉलेज संचालित होने से भविष्य में स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो सकती हैं और गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। उनका मानना है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज बनने से आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

अब सवाल सरकार से है!

कटनी की जनता अपने जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार जनता की इस आवाज को सुनेगी? क्या कटनी को पूरी तरह सरकारी मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी या PPP मॉडल पर ही आगे बढ़ेगी?

फिलहाल मेडिकल कॉलेज का मुद्दा कटनी में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और आंदोलन के जरिए जनता अपनी मांग बुलंद कर रही है।
📲Get App