🔥 TRENDING Haryana Bans Firecrackers in NCR Distr... Case Filed Against Haryana School Afte... Five Injured When Passenger Bus Skids... New Zealand and Fiji Clash in Rugby Le... Man arrested for killing co‑worker nea... અંકલેશ્વર શાલીમાર હોટેલ નજીક 6-લેન રોડ...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

गुलाब जल फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, DRI के इनपुट पर हुई कार्रवाई से खुला बड़ा राज

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 31 Oct 2026, 11:05 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महाराष्ट्र निवासी संतोष अडके निकला अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड, DRI ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; खुफिया तंत्र की चूक पर हल्का और बीट प्रभारी निलंबित

उरई (जालौन)। जनपद जालौन में सिंथेटिक ड्रग्स बनाने के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। डीआरआई (DRI) की उत्तर प्रदेश यूनिट से मिले सटीक इनपुट के आधार पर जालौन पुलिस और डीआरआई की टीम ने 29 अक्टूबर को डकोर थाना क्षेत्र के एरी रामपुर गांव में संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान गुलाब जल फैक्ट्री के पंजीकरण की आड़ में टीन शेड के नीचे मेफड्रोन (MD) नामक सिंथेटिक ड्रग्स बनाने का अवैध कारोबार संचालित होता मिला। जानकारी के मुताबिक, करीब 20×20 वर्ग मीटर क्षेत्र में संचालित इस गतिविधि में सल्फ्यूरिक एसिड सहित अन्य केमिकल्स का इस्तेमाल कर ड्रग्स तैयार की जा रही थी। संयुक्त टीम ने मौके से भारी मात्रा में एसिड और अन्य रासायनिक पदार्थ बरामद किए। इसके अलावा मुख्य अभियुक्त हेमंत के घर से निर्मित ड्रग्स भी बरामद की गई। जांच के दौरान इस अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड के रूप में महाराष्ट्र निवासी संतोष अडके का नाम सामने आया। डीआरआई ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस विभाग की खुफिया व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं। समय रहते अवैध गतिविधियों की जानकारी एकत्रित न कर पाने और खुफिया तंत्र की विफलता के चलते संबंधित हल्का प्रभारी और बीट प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक जालौन ने जानकारी देते हुए संयुक्त कार्रवाई, बरामदगी, गिरफ्तारी और पुलिसकर्मियों के निलंबन के संबंध में अपना पक्ष रखा। जालौन में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण के इस खुलासे के बाद पुलिस और जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य लोगों तथा नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।
📲Get App