🔥 ट्रेंडिंग આજે સરદાર પટેલ સાહેબ ની 151 મી જન્મજયં... लखनऊ में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर... UDP के प्रस्थान के बाद मेघालय के मंत्र... मेघालय सरकार ने चेरी ब्लॉसम को प्रमुख... कांग्रेस ने असम सरकार पर ज़ुबीन गर्ग क... त्रिपुरा लेफ्ट फ्रंट ने नामांकन में बा...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

पुलिस लाइन उरई में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, एसपी ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 31 अक्टू. 2026, 10:59 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर चार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी सम्मानपूर्वक विदाई।

उरई, (जालौन)। रिजर्व पुलिस लाइन उरई में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को ऐच्छिक एवं अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस अमर सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शिववीर सिंह तथा मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस सैयद नकी हैदर शामिल रहे। सेवाकाल में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की हुई सराहना
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और विभाग के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। सभी ने उनके साथ बिताए गए कार्यकाल को याद करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विभाग के प्रति समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी से किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को सराहनीय बताया।
समारोह का माहौल भावुक और सम्मानपूर्ण रहा। पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्त साथियों को सम्मान के साथ विदाई दी गई।
📲Get App