🔥 TRENDING ಶ್ರೀ B.P. ಹರೀಶ್ ಭಾಗವಹಿಸಿದ ಮಲೇಬೆನ್ನೂರು... Shami Announces Test Retirement, Crick... यह खबर हमारे को मनोहर सिंह भाटी ने बता... 31 Fake Indian Passports Cancelled in... ಗಬ್ಬೂರಿನಲ್ಲಿ ಹೋಬಳಿ ಮಟ್ಟದ ಪ್ರಜಾಸೇವಾ ಆಂದ... 12 से 60 बार तक रंगीन रोशनी बिखेरने वा...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण मे ं 4 पंचायत समितियो ं की 145 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच निर्वाचित

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 07 Nov 2026, 03:56 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तृतीय चरण के तहत सवाई माधोपुर जिले की खण्डार, मलारना डूंगर, बौंली एवं बामनवास की चारों पंचायत समितियो ं की 145 ग्राम पंचायतों में 145 सरपंच एवं 1,379 वार्ड पंच पदो ं के लिए मतदान के बाद निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर काना राम ने बताया कि चारों पंचायत समितियो ं में कुल 4 लाख 35 हजार 681 मतदाताओं में से 3 लाख 53 हजार 774 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 81.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सरपंच पद के निर्वाचन में चारों पंचायत समितियो ं की ग्राम पंचायतों मे ं जीत के अंतर के लिहाज से मलारना डूंगर में ग्राम पंचायत खिरनी के मुकेश कुमार सैनी ने 1,622 मतों से सर्वाधिक बड़ी जीत दर्ज की। इसी प्रकार बामनवास में ग्राम पंचायत खेडली की सरबत ने 1,317 मतों, खण्डार में ग्राम पंचायत फलौदी की मंज ू ने 1,062 मतों तथा बौली में ग्राम पंचायत जस्टाना की मुकेशी मीणा ने 829 मतों से जीत हासिल की।
📲Get App