पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर दौसा पुलिस अलर्ट, करीब 400 पुलिसकर्मियों को दिया बलवा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन का प्रशिक्षण

वज्र वाहन, अग्निवर्षा एवं क्यूआरटी टीम के साथ दौसा पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
दौसा। आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के मद्देनजर दौसा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकर लाल मीणा आरपीएस की उपस्थिति में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुलिस लाइन दौसा में बलवा नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन का व्यापक अभ्यास आयोजित किया गया।
अभ्यास के दौरान करीब 400 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों तथा क्यूआरटी टीम के 20 जवानों को बलवा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन, वज्र वाहन एवं अग्निवर्षा के संचालन सहित विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी पुलिस कार्रवाई का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिसकर्मियों को चुनाव के दौरान उत्पन्न होने वाली विषम परिस्थितियों से निपटने तथा अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए की जाने वाली कार्रवाई का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इसके अतिरिक्त क्यूआरटी टीम एवं पुलिस जवानों द्वारा करीब 20 बोलेरो वाहनों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई एवं तैनाती की तैयारियों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान वाटर कैनन, गैस पार्टी, लाठी पार्टी एवं राइफल पार्टी की कार्यप्रणाली का भी अभ्यास कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शंकर लाल मीणा आरपीएस ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने तथा अपना मनोबल ऊंचा बनाए रखने के निर्देश दिए।
दौसा पुलिस का उद्देश्य आगामी पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी पुलिस व्यवस्था कायम रखना है।
मीडिया प्रकोष्ठ
जिला दौसा पुलिस