🔥 TRENDING தீபாவளி பண்டிகையை ஒட்டி, பண்டிகைக்கு ம... बभनी न्याय पंचायत में प्राथमिक व उच्च... AP Woman Turns Rs 20,000 Cashew Loan I... Cyclone Arnab Kills Five in Andhra Pra... Gujarat Achieves 50.75% Recovery of Lo... Gujarat AAP Demands Financial Aid for...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

पंचायत आम चुनाव-2026 छह पंचायत समितियों की 141 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर को होगी

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 28 Oct 2026, 07:04 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पंचायत आम चुनाव-2026
छह पंचायत समितियों की 141 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर को होगी

* प्रातः 8 से 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र, दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी
* मतदान 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतपत्र के माध्यम से होगा

दौसा, 28 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण में छह पंचायत समितियों की 141 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 1,223 वार्डों में पंच पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया गुरुवार, 29 अक्टूबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। मतदान 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतपत्र के माध्यम से होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि द्वितीय चरण में बैजूपाड़ा, बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावर एवं मनोहरपुर खेड़ला पंचायत समिति क्षेत्रों में पंच एवं सरपंच पदों के लिए 29 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने का समय प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्वाह्न 11:30 बजे से होगी। इसके बाद अभ्यर्थी अपराह्न 2 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय चरण में 30 अक्टूबर को छह पंचायत समितियों की 141 ग्राम पंचायतों में सरपंच तथा 1,223 वार्डों में पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतपत्रों के माध्यम से कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैजूपाड़ा पंचायत समिति की 18 ग्राम पंचायतों एवं 148 वार्डों, बांदीकुई की 44 ग्राम पंचायतों एवं 380 वार्डों, बसवा की 18 ग्राम पंचायतों एवं 166 वार्डों, महवा की 23 ग्राम पंचायतों एवं 201 वार्डों, मंडावर की 15 ग्राम पंचायतों एवं 133 वार्डों तथा मनोहरपुर खेड़ला की 23 ग्राम पंचायतों एवं 195 वार्डों में सरपंच-पंच के लिए चुनाव होगा।
📲Get App