🔥 TRENDING ગુજરાત ગ્રામ પંચાયત ચૂંટણી ૨૦૨૬: ચૂંટણ... त्योहारों को देखते हुए उज्जैन में मावा... शाहजहांपुर: अर्नव चक्रवात और पश्चिमी व... ગુજરાત ગ્રામ પંચાયત ચૂંટણી ૨૦૨૬: ચૂંટણ... जबलपुर में युवा संगम रोजगार मेले में 6... डगराकुआँ में अवैध रेत भंडारण को नष्ट क...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बभनी न्याय पंचायत में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 28 Oct 2026, 07:50 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बभनी न्याय पंचायत के मैदान में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर कई खेलों में विजयी रहे।

बभनी न्याय पंचायत की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज बभनी के मैदान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल शिक्षक मोबिन अहमद ने ध्वजारोहण के साथ किया। शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन किया गया।

उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सहगोड़ा की टीम विजयी रही, जबकि बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी ने बाजी मारी। खो-खो प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों वर्गों में घघरी की टीम ने सहगोड़ा और घघरा की टीम को हराकर जीत दर्ज की। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बालक वर्ग में बभनी की टीम और बालिका वर्ग में करमहलटोला की टीम विजेता बनी। एथलेटिक्स में 50 मीटर दौड़ में घघरा के विकास कुमार और 100 मीटर दौड़ में घघरी के किशुन ने पहला स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर शिक्षक चंद्रशेखर, अमित कुमार, विष्णुदयाल, एआरपी सुनील, गोपाल, प्रवीण, विकास, अरविंद, राजीव, श्यामचरन, संतोष, विनय, राजकुमार और वैदेही सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
📲Get App