🔥 TRENDING वाशिम येथे बौद्ध धम चक्र प्रवर्तन दिना... आमदार ज्ञानेश्वर म्हात्रे यांच्या आक्र... ರಾಯಚೂರು ಜಿಲ್ಲೆಯಲ್ಲಿ ಅಸ್ಪೃಶ್ಯತೆ ಇನ್ನೂ ಜ... भगता गांव में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूक... नवादा में शादीशुदा महिला का शव पेड़ से... ਮੋਹਾਲੀ ''ਚ CBI ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਪੰਜਾਬ ਮ...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

ग्वालियर ग्रामीण में सम्मानित हुए अंतर्राष्ट्रीय तैराक रामवरन पाल, बघेल समाज ने दी बधाई

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 28 Oct 2026, 08:38 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बड़ागांव खेरिया स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित समारोह में अंतर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सफलता पाए होनहार तैराक रामवरन पाल को सम्मानित किया गया।

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बड़ागांव खेरिया स्थित कृष्णा गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में अंतर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत प्रतिभा से देश, ग्वालियर अंचल और बघेल पाल समाज का मान वैश्विक पटल पर बढ़ाने वाले होनहार तैराक श्री रामवरन पाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।

समारोह में मंच से अपने विचार साझा करते हुए कहा गया कि रामवरन पाल की यह उपलब्धि केवल एक पदक या सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे ग्रामीण आंचल की उस असीम क्षमता का प्रमाण है जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी रास्ता बनाना जानती है।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव बघेल, भाजपा ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गंगाराम बघेल, श्री मेघसिंह बघेल, श्री भगवन्त लाल बघेल, धर्मेंद्र पाल, हेमंत पाल, भगवान सिंह बघेल, श्री कृष्णपाल बघेल समेत बघेल समाज के अन्य वरिष्ठजन एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
📲Get App