🔥 TRENDING 3677 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से बदलेग... लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयार... त्योहारी सीजन में मिठाई की दुकानों एवं... जौनपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन, नगर क... नवादा में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान:... Arunachal CM Says Farewell to DGP Sing...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान: 8 दिनों में 754 वाहनों पर 63.77 लाख रुपये का जुर्माना

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 05 Nov 2026, 06:18 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु चलाए गए विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 754 वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

नवादा जिले में सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग, बिहार, पटना एवं जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में 27 अक्टूबर से 04 नवंबर 2026 तक यह विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अवधि के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कुल 754 वाहनों का ई-चालान काटकर 63,77,448 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

जांच के दौरान नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के तीन मामले सामने आए, जिनके विरुद्ध 91 हजार रुपये का चालान किया गया। विभाग ने वाहन मालिकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे नाबालिगों को वाहन न सौंपें। इसके अतिरिक्त, बिना पंजीकरण एवं वैध कागजात के संचालित 178 टोटो, ई-रिक्शा और टेम्पो पर भी कार्रवाई करते हुए लगभग 13.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर एम्बुलेंस की भी जांच की गई, जिसमें 21 एम्बुलेंस में अनियमितता मिलने पर 78,975 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें एक एम्बुलेंस पर निबंधन न कराने के कारण 28,975 रुपये का जुर्माना किया गया, जबकि पूर्व में 12 एम्बुलेंस पर 52,317 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। यह अभियान रजौली चेक पोस्ट सहित नवादा, हिसुआ, वारिसलीगंज, रोह तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इस प्रकार के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App