🔥 TRENDING ਰੂਪਨਗਰ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ-2027 ਦੀ ਤਿ... જંબુસરમાં JCB પહોંચ્યું, પરિવારનો વિરો... హనుమతిని పాడు లో పెరగిన నిమ్మ ధర ఒక్క... ઝાલોદમાં સેવા સંકલ્પની ઉજવણી 3300 દિવડ... આશીર્વાદનો દીવડો’ કાર્યક્રમ અંતર્ગત રા... ma) કઈ શાળા? સુત્રાપાડા તાલુકાના આલી...
17 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नौबतपुर में करंट लगने से पत्रकार घनश्याम पांडेय की मौत

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 17 Sep 2026, 07:55 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

परिजनों में मची चीख-पुकार, पत्रकारों में शोक की लहर

पटना जिले के नौबतपुर निवासी पत्रकार बुतूरु बाबा उर्फ घनश्याम पांडेय की गुरुवार की अहले सुबह करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर घर में साफ-सफाई और तैयारियों का माहौल था। इसी दौरान इन्वर्टर की सफाई करते समय अचानक करंट की चपेट में आने से घनश्याम पांडेय गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

परिजनों के अनुसार, घनश्याम पांडेय सुबह अपने घर में लगे बिजली के इन्वर्टर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें बिजली का करंट लग गया और वह अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद परिजन बिना समय गंवाए उन्हें इलाज के लिए पटना स्थित एम्स लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एम्स में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से हर कोई स्तब्ध नजर आया।

⭐ पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

बुतूरु बाबा उर्फ घनश्याम पांडेय के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही नौबतपुर सहित पटना और आसपास के क्षेत्रों के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारिता से जुड़े लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। साथियों ने कहा कि घनश्याम पांडेय का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक है और उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक साथी को खो दिया है।

उनके निधन से नौबतपुर और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक-संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। लोगों ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
📲Get App