🔥 ट्रेंडिंग बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स... टीकमगढ़ के कार्तिक खरे और सेजल कुशवाहा... चंदेरा खास में जरूरतमंद बच्चों को मिली... થરા નગરપાલિકા ચૂંટણીમાં ભારતીય જનતા પા... Ranbir Kapoor, Sai Pallavi's 'Ramayan:... विदिशा ITI में बैंकिंग सेवाओं और साइबर...
13 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

मेधावी बालिकाओं को लैपटॉप और स्कूटर वितरित, उज्ज्वल भविष्य की कामना

✍️ रिपोर्टर: Govardhan 🗓 13 अक्टू. 2026, 09:32 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्थानीय स्तर पर मेधावी बालिकाओं को लैपटॉप और स्कूटर (स्कूटी) वितरित किए गए, जिनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आंबा बड़ोद में प्रकाश शर्मा की बालिका कुमारी वेदिका के द्वारा कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शासन द्वारा लैपटॉप (₹25000)एवं स्कूटी हेतु 120000/ रुपए शासन द्वारा बालिका के खाते में जमा किया गया। इस शुभ अवसर पर प्रकाश शर्मा जी द्वारा शाला परिवार के सभी शिक्षकों का साफ़ा हार फूल पहनाकर स्वागत किया गया, तथा आम्बा बड़ोद के सरपंच प्रतिनिधि महोदय श्रीमान बहादुर सिंह जी सोलंकी का भी स्वागत किया गया तथा शाला के प्राचार्य द्वारा बालिका का भी स्वागत किया गया, हम बालिका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, शाला मे वर्तमान सत्र मे पढ़ने वाले छात्र छात्रा से आशा करते है कि अच्छे अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला का नाम रोशन करे ,
इस शुभ अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ की ओर आपका बहुत बहुत आभार एवम धन्यवाद।
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🌹🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
📲Get App