🔥 TRENDING Meghalaya to Start 2027 Census Door-to... बिहार सरकार की सौर प्रणाली स्थापना में... नोखा में बनी मंजू देवी नई प्रधान Madhya Pradesh CM Discusses Industrial... 1111 Kundiy Shri Ram Mahayagya to Begi... Parole‑jumping convict arrested in Raj...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

भीमाखेड़ी के विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों से ली शपथ

✍️ Reporter: Govardhan 🗓 27 Nov 2026, 09:22 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

27 नवंबर को एकीकृत माध्यमिक विद्यालय भीमाखेड़ी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई और विद्यार्थियों से नशा मुक्ति की शपथ ली गई।

दिनांक 27 नवंबर 2026 को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, ग्राम भीमाखेड़ी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से नशा मुक्ति की शपथ भी ली गई और विद्यालय परिसर की स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया।

यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री देवेन्द्र शर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक श्री मदनलाल मालवीय के दिशा-निर्देशों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परामर्शदाता सुरेश राठौर ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में युवा पीढ़ी में नशा का प्रचलन बहुत अधिक बढ़ गया है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे जीवन में कभी भी नशा न करें और नशे से दूरी बनाए रखें।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री प्रकाशचंद जैन, अतिथि शिक्षक श्री सुबोध दुबे और श्री रामलाल सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशे के विभिन्न दुष्परिणामों की जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य में इसी प्रकार की गलतियों से बच सकें।
📲Get App