🔥 TRENDING Punjab PSC 2025 Results Spark Controve... Delhi Chawadi Bazaar Building Collapse... Traffic Stalls on Delhi Streets Ahead... Madhya Pradesh: Police seize cannabis... Expired sweets and juice seized in Bho... Three Minor Girls Drown During Kartik...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोहर थाना के कमलेश मेहर बने सर्वश्रेष्ठ आचार्य, सवाई माधोपुर में हुआ सम्मान

मनोहर थाना के कमलेश मेहर बने सर्वश्रेष्ठ आचार्य, सवाई माधोपुर में हुआ सम्मान

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 19 Sep 2026, 07:06 PM 👁 221
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

**चित्तौड़ प्रांत से चयनित तीन आचार्यों में मनोहर थाना के कमलेश मेहर का चयन, विद्यालय परिवार में खुशी**

**मनोहर थाना।** जिला झालावाड़। सवाई माधोपुर में आयोजित क्षेत्रीय प्रतिभावान सम्मान समारोह में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनोहर थाना के शारीरिक शिक्षक आचार्य **कमलेश मेहर** को **सर्वश्रेष्ठ आचार्य** के रूप में सम्मानित किया गया। शिक्षण कार्य के साथ शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए उनका चयन किया गया।

चित्तौड़ प्रांत से चयनित तीन आचार्यों में आदर्श विद्या मंदिर, मनोहर थाना के आचार्य कमलेश मेहर का चयन हुआ। यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय रही। समारोह में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

आचार्य कमलेश मेहर विद्यालय में शारीरिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को **खेल, योग एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं** के लिए निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उनके निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

सम्मान मिलने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। प्रधानाचार्य, आचार्य-दीदी एवं विद्यालय प्रबंध समिति ने आचार्य कमलेश मेहर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं
📲Get App