🔥 TRENDING Manipur CM Khemchand urges action agai... Meghalaya Deputy CM Dhar Announces Pen... Meghalaya Disburses Rs 93.7 crore Scho... Kangana Ranaut showcases first Meghala... Tripura Assembly hails Asmita Dey’s hi... Procam Unveils ‘HDOR – 100 Days Of Run...
28 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मानगो पुल पर बने बड़े गड्ढे को लेकर नाराजगी जताई है।

✍️ Reporter: ZAFEER UDDIN 🗓 28 Aug 2026, 04:44 PM 👁 8
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मानगो पुल

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो पुल पर बने बड़े गड्ढे को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने गड्ढे की तस्वीर पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय और TSUISL के महाप्रबंधक आर.के. सिंह को भेजकर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

सरयू राय ने कहा कि पुल पर बना गड्ढा वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। बारिश के दौरान पानी भरने पर गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों से बिना देरी किए सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की।

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि मानगो पुल की देखरेख की जिम्मेदारी TSUISL की है। अगर वहां से समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती है, तो विभाग खुद गड्ढा भरने की कार्रवाई करेगा। वहीं, TSUISL के महाप्रबंधक आर.के. सिंह ने भी जल्द गड्ढा भरने और जरूरी मरम्मत कराने का भरोसा दिया है।

पुराने हादसे का भी किया जिक्र

सरयू राय ने करीब 20-25 दिन पहले मानगो छोटा पुल पर हुए हादसे का हवाला देते हुए कहा कि बारिश के पानी में सड़क का गड्ढा दिखाई नहीं देने के कारण एक बाइक सवार उसमें गिर गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और इलाज के लिए TMH ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विधायक ने कहा कि वह मृतक के परिवार से मिलने उनके घर भी गए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हादसा होने का इंतजार करने के बजाय सड़क की खामियों को पहले ही ठीक किया जाना चाहिए।

सरयू राय ने संबंधित विभाग और TSUISL से मानगो पुल के गड्ढे की तत्काल मरम्मत कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
📲Get App