रक्षाबंधन पर सीकर के बाजारों में उमड़ी भीड़, राखी-मिठाई और उपहारों की जमकर हुई खरीदारी
Watch on:
▶️ YouTube
सीकर संवाददाता। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर आज सीकर शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। रंग-बिरंगी राखियों और आकर्षक गिफ्ट आइटम से सजे बाजारों में खरीदारी का उत्साह देखते ही बन रहा था।
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी बहनों को विभिन्न उपहार भेंट किए और हर सुख-दुख में साथ देने के साथ उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पर्व को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में मिठाई, राखी और गिफ्ट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही और दुकानदार भी अच्छी बिक्री को लेकर उत्साहित नजर आए।
भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व ने सीकर शहर के बाजारों में खास रौनक बिखेर दी।