महवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य सरगना सहित दो आरोपी गिरफ्तार
छह चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, जयपुर, भरतपुर और दौसा में करीब एक दर्जन वारदातों का खुलासा

दौसा। महवा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना मनीष कंडेरा तथा चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले आरोपी लोकेश कुशवाह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य सरगना मनीष कंडेरा के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरोह द्वारा जयपुर, भरतपुर और दौसा जिलों में करीब एक दर्जन मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों तथा चोरी के माल की तलाश जारी है।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार तथा वृत्ताधिकारी महवा अनूपसिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने 9 और 10 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग स्थानों पर हुई मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में वांछित आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया।
तीन मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ मामला
10 अक्टूबर 2026 को परिवादी मोहन सिंह पुत्र किशनलाल मीना, उम्र 48 वर्ष, निवासी टोडाभीम, हाल हिंडौन रोड महवा बाईपास पुलिया के पास; प्रहलाद सैनी पुत्र सोहनपाल सैनी, उम्र 48 वर्ष, निवासी पाली रोड, कृष्णा मैरिज होम के पास, महवा; तथा प्रमोद पुत्र जयसिंह मीना, उम्र 28 वर्ष, निवासी सिंडुकी, थाना महवा ने पुलिस थाने में मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रिपोर्ट के अनुसार परिवादी मोहन सिंह की नीले रंग की मोटरसाइकिल नंबर RJ29BS8366, प्रहलाद सैनी की काले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल नंबर RJ29SN1304 तथा प्रमोद की टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल नंबर RJ34SV7895 को अज्ञात चोर 9 और 10 अक्टूबर को चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में महवा थाने में प्रकरण संख्या 430/26, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना मनीष कंडेरा तथा चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले लोकेश कुशवाह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश करने के साथ ही चोरी की अन्य वारदातों और मोटरसाइकिलों की खरीद-फरोख्त के संबंध में अनुसंधान कर रही है।करीब 110 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची महवा पुलिस
महवा पुलिस थाने में गठित विशेष टीम ने करीब 110 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर तथा मुखबिरों से गोपनीय सूचनाएं संकलित कर संदिग्धों पर निगरानी रखी। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह के मुख्य सरगना मनीष कंडेरा और चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले लोकेश कुशवाह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। प्रकरण में शामिल गिरोह के अन्य सदस्यों तथा चोरी के माल-मशरूका की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. मनीष पुत्र पप्पूराम, जाति कंडेरा, उम्र 23 वर्ष, निवासी रणधीरगढ़, थाना भुसावर, जिला भरतपुर, हाल निवासी प्लॉट नंबर 80, श्यामानंद विहार, सिवार मोड़, बिंदायका, जयपुर।
2. लोकेश पुत्र कुमेर सिंह, जाति कुशवाह, उम्र 22 वर्ष, निवासी अटलपुर, पुलिस थाना लखनपुर, जिला भरतपुर।
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं—
1. मोटरसाइकिल नंबर RJ29SB8366।
2. टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल नंबर RJ34SV7895, चेसिस नंबर MB625AF90P2H01380, इंजन नंबर AF9HP2500398।
3. हीरो स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की, लाल-नीली पट्टी वाली, बिना नंबर प्लेट की। इंजन नंबर HA11EYN400576, चेसिस नंबर MBLHAW120N4E00680।
4. हीरो स्प्लेंडर प्लस, सिलेटी रंग की, बिना नंबर प्लेट की। इंजन नंबर HA11F6THC06195, चेसिस नंबर MBLHAW47XTHC12892।
5. हीरो एचएफ डीलक्स, काले रंग की, बिना नंबर प्लेट की। इंजन नंबर HA11ESL4L08051, चेसिस नंबर MBLHAW144L4L16437।
6. हीरो स्प्लेंडर प्लस, काले रंग की, मोटरसाइकिल नंबर RJ05MS4027। इंजन नंबर HA10EWF4E01730, चेसिस नंबर MBLHA10BWF4E01800।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
1. महेंद्र सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, महवा।
2. राजेश कुमार, उपनिरीक्षक, थाना महवा।
3. रविंद्र कुमार, उपनिरीक्षक, थाना महवा।
4. मान सिंह, उपनिरीक्षक, थाना महवा।
5. राकेश, हेड कांस्टेबल 182, थाना महवा।
6. भगवान सिंह, कांस्टेबल 1051, थाना महवा।
7. राजकुमार, कांस्टेबल 877, थाना महवा।
8. बने सिंह, कांस्टेबल 472, थाना महवा।
9. रवि कुमार, कांस्टेबल 224, थाना महवा।
पुलिस द्वारा मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।