🔥 TRENDING Sagar Police Seize ₹10 Lakh of Illegal... ଦଶହରା ଭସାଣି ବେଳେ ଓଲଟିଲା ଡିଜେ ଗାଡ଼ି; ଜଣ... Five Suspects Arrested in Damoh with I... କେବଳ ନିବେଶ ଆଗ୍ରହ ନୁହେଁ, ଓଡ଼ିଶା ଆସି ବାସ... కళ్యాణదుర్గం 19వ వార్డులో చైర్ పర్సన్... જામનગરમાં એલ્યુમિનિયમ સ્ક્રેપ વેપારમાં...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

खंडवा के नवनीत अग्रवाल बने दुग्ध उद्यमी, 1.27 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 12:36 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश शासन की एमएसएमई प्रोत्साहन योजना के तहत खंडवा निवासी नवनीत अग्रवाल को डेयरी उद्योग स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 27 लाख रुपये का अनुदान मिला है, जिससे उन्होंने 250 किसानों को भी जोड़ा है।

मध्यप्रदेश शासन की औद्योगिक विकास नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं जिले के उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ रोजगार के नए अवसर सृजित करने में मदद कर रही हैं। खंडवा निवासी श्री नवनीत अग्रवाल ने छोटे स्तर पर खुले दूध का व्यवसाय शुरू कर एक आधुनिक डेयरी उद्योग स्थापित कर सफलता की नई मिसाल पेश की है। पर्याप्त पूंजी के अभाव में व्यवसाय विस्तार की चुनौती का सामना कर रहे श्री अग्रवाल ने मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा संचालित "एमएसएमई प्रोत्साहन योजना-2025" के तहत आवेदन किया। बैंक से ऋण लेकर योजना का लाभ उठाते हुए, उन्हें दिव्य दुग्ध फार्म, दुर्गा मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट स्थापित करने के लिए निवेश पर 40 प्रतिशत की दर से 1 करोड़ 27 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत हुई।

इस शासकीय योजना से मिले प्रोत्साहन ने श्री नवनीत अग्रवाल के व्यवसाय को नई दिशा दी। उन्होंने आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित कर पाश्चुरीकृत दूध सहित विभिन्न दुग्ध उत्पादों का उत्पादन शुरू किया, जो अब खंडवा शहर के बाजार में उपलब्ध हैं। व्यवसाय के विस्तार के साथ, उन्होंने जिले के लगभग 250 किसानों और पशुपालकों को अपने कारोबार से जोड़ा है। इन किसानों से दूध का संकलन कर उससे विभिन्न दुग्ध उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिन्हें बाजार में बेचा जाता है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिला है, बल्कि पशुपालक किसानों को भी आय का एक नियमित अवसर प्राप्त हुआ है।

श्री नवनीत अग्रवाल ने "एमएसएमई प्रोत्साहन योजना-2025" के तहत 1.27 करोड़ रुपये के अनुदान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का उचित लाभ लेकर युवा उद्यमी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।
📲Get App