🔥 TRENDING बस्तर संभाग में नक्सली IED विस्फोटों क... જામનગરના 12 દરિયાઈ ટાપુઓ પર પ્રવેશ પર... इंदौर में रोजगार मेले में 276 युवक-युव... नवादा में छात्राओं को दिखाई गई प्रेरणा... ਡਾ. ਮਿੰਕੂ ਜਵੰਧਾ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਸਦਕਾ ਜਪਹਰ ਵੈ... दुर्गा पूजा को लेकर स्थानीय बैठक आयोजि...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

✍️ Reporter: Aazad Singh 🗓 15 Oct 2026, 07:22 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने गुरुवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 358/25 से संबंधित वारंटी अनिल कुमार उर्फ पिंटू उर्फ सफारी, पुत्र जयराम, निवासी रतास उर्फ कप्तानगंज (जसईपुर), थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय बस्ती भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामफल चौरसिया और हेड कांस्टेबल अकबाल अहमद शामिल रहे।

#BastiNews #KaptanganjPolice #BastiPolice #UPPolice
📲Get App