🔥 TRENDING इंदौर: राजस्व प्रकरणों में लापरवाही पर... रहरिया के समाजसेवी महेश्वरी यादव का नि... अशोकनगर में पीएम श्री विद्यालयों की प्... વિરમગામ તાલુકાના ઓગણગામમાં મારામારી અન... कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पूर्णि... ग्वालियर में अवैध पटाखों के भंडारण पर...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर ने नवीन कृषि उपज मंडी में व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 10:16 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर किसानों के लिए व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने आज नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि मंडी में उपज विक्रय के लिए आने वाले किसानों की ट्रालियों को व्यवस्थित रूप से निर्धारित क्रम में खड़ा कराया जाए, जिससे मंडी परिसर में सुचारू व्यवस्था बनी रहे।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि फसल विक्रय के लिए मंडी आने वाले किसानों को विधिवत टोकन प्रदान किए जाएं, ताकि उपज विक्रय की प्रक्रिया व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें अपनी उपज के विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी में व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें तथा किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखें।
📲Get App