🔥 TRENDING ग्वालियर में हार्वेस्टर पर स्ट्रॉ मैने... ग्वालियर में बिना लाइसेंस अवैध पटाखों... दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए कोसी क... વાપીમાં સોશિયલ મીડિયા વાયરલ ચક્કરમાં ટ... સંતરામપુર ઘાંચી સમાજે ગુમાવ્યું માનવતા... गुना: कार्बाइड गन के विरुद्ध प्रशासन न...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

ग्वालियर में अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 25 Oct 2026, 10:54 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दीपावली को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने मोहना क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखे रखने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने लगभग 8300 रुपये की मूल्य की 6800 पटाखे जप्त किए हैं।

ग्वालियर। 24.10.2026। दीपावली और आगामी त्योहारों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह भापुसे के निर्देश पर जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज मोहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नीलगर मोहल्ला में एजाद खांन नाम के व्यक्ति के घर में अवैध पटाखे रखे हैं। सूचना के आधार पर अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर ने थाना मोहना पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक विनय सिंह तोमर ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने नीलगर मोहल्ला स्थित घर की तलाशी ली, जहां चार व्यक्ति मिले। इनमें एजाद खांन (60), तालिम खांन (25), अरमान खांन (27) और सलीम खांन (50) शामिल हैं। तलाशी के दौरान घर से तीन कट्टों में पटककर फोड़ने वाले पटाखे और एक कट्टे में बत्ती वाले पटाखे बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों से पटाखों के संबंध में लाइसेंस मांगा, जिस पर उन्होंने बताया कि उनके पास कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत थाना मोहना में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस दौरान कुल 6800 पटककर फोड़ने वाले पटाखे और 210 बत्ती वाले पटाखे, जिनकी कुल कीमत लगभग 8300 रुपये है, जप्त किए गए।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहना निरीक्षक विनय सिंह तोमर, अनि. सरनाम सिंह परमार, प्रआर. सतनाम सिंह, आर. महेश बघेल, आर. लोकेश जाट, आर. दिगम्बर जाट, आर. शैलेन्द्र यादव, आर. महेन्द्र यादव और आर. सूरज राजे की सराहनीय भूमिका रही है।
📲Get App