🔥 TRENDING मोहम्मदाबाद गोहना में तमसा नदी के पुल... Debipokkho বেহালা নূতন দলের পুজো এক্সক... Key suspect in ₹3.4‑crore investment s... IMD warns of thunderstorms across Kera... Andhra Pradesh Tourism Projects Worth... MUD​A Surveys Sites for New Cricket St...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

जोरदाग में आज रात से शुरू होगी रामलीला का आयोजन

✍️ Reporter: Niranjan Kumar Saw 🗓 11 Oct 2026, 08:13 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जोरदाग में आज रात से शुरू होगी 10 दिवसीय रामलीला

जोरदाग में आज रात से शुरू होगी 10 दिवसीय रामलीला
प्रयागराज के कलाकार करेंगे मंचन, श्रीराम जन्म से सीता-राम विवाह तक की लीलाएं होंगी प्रस्तुत

केरेडारी (हजारीबाग) प्रखंड के जोरदाग गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर आज रविवार की रात से 10 दिवसीय रामलीला का शुभारंभ होगा। मंचन के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से कलाकारों की टीम गांव पहुंच चुकी है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

रामलीला में श्रीराम जन्म, दशरथ पुत्रेष्टि यज्ञ, मुनि आगमन, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद और सीता-राम विवाह सहित भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों से परिचित कराया जाएगा। नवरात्र के अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से रामलीला में शामिल होने की अपील की है।

रिपोर्टर निरंजन कुमार साव Need 24 News, केरेडारी हजारीबाग
📲Get App