जलझूलनी ग्यारस पर निकली भव्य डोल यात्रा, परवन तट पर उमड़ा श्रद्धा का मेला
यहाँ देखें:
📘 Facebook
जलझूलनी ग्यारस पर राजमंदिर से निकली भव्य डोल यात्रा, परवन नदी किनारे उमड़ा श्रद्धालुओं का मेला
मनोहर थाना। जिला झालावाड़ जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को मनोहर थाना में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। रियासतकालीन राजमंदिर से नगर के विभिन्न मंदिरों के देवविमानों की भव्य डोल यात्रा निकाली गई। सबसे आगे राजमंदिर का देवविमान रहा, जिसके पीछे नगर के अन्य मंदिरों के देवविमान कतारबद्ध होकर चल रहे थे।
डोल यात्रा गांधी चौक, सुभाष चौक और मुख्य बाजार से होते हुए परवन नदी के किनारे पहुंची। यहां देवविमानों की लंबी कतार सज गई और श्रद्धालुओं का मेला लग गया। भगवान के दर्शन एवं जलविहार के लिए बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। आसपास के गांवों से आए देवविमानों ने भी यात्रा में शामिल होकर आयोजन की भव्यता बढ़ाई।
परवन नदी किनारे देवविमानों के पहुंचते ही वातावरण जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। जलझूलनी ग्यारस पर निकली डोल यात्रा ने मनोहर थाना की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत झलक पेश की।