🔥 TRENDING Assam Filmmaker Rima Das Joins Busan I... Assam Singer Simanta Shekhar Resigns f... Ambulance seized in Assam with three c... અરવલ્લી: SOG પોલીસે ૨૭૮ કિલો પોશડોડા સ... விலகிய 100க்கும் மேலான தவெக நிர்வாகிகள... Lait kapati
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी महाराज की सावारिया निकाली

✍️ Reporter: Jitendra Sharma 🗓 22 Sep 2026, 10:26 PM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांव के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी महाराज की सवारिया पालकी मैं सवार होकर सरोवर पहुंची

आनंदपुर कालू। जलझूलनी एकादशी के अवसर पर आनंदपुर कालू में ठाकुर जी महाराज की 11 सवारियां धूमधाम से निकाली गईं। गांव के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी महाराज की सवारियां ढोल-बाजे के साथ मुख्य बाजार होते हुए सरोवर तक पहुंचीं।

सरोवर के किनारे ठाकुर जी महाराज की प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ जल स्नान करवाया गया। इसके बाद सभी सवारियां मुख्य बाजार में पहुंचीं, जहां ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ ठाकुर जी महाराज को फल-मिठाइयों का भोग लगाया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।

शाम को आरती के समय ठाकुर जी महाराज की सभी प्रतिमाओं को उनके-अपने मंदिरों में विधिवत रूप से पुनः स्थापित किया गया।
📲Get App