Weather
Headlines
दिल्ली-NCR में मौसम ठंडा होने और हवा की रफ्तार धीमी रहने के बीच वायु प्रदूषण बढ़ने की चिंता सताने लगी है। CPCB के मुताबिक, 19 अक्टूबर को दिल्ली का औसत AQI 139 दर्ज किया गया, जबकि पूसा में यह 281 रहा। एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम ने 21 और 22 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका जताई है। कम हवा की रफ्तार प्रदूषकों को फैलने से रोक सकती है।