🔥 TRENDING Bhopal streets choked with garbage as... Jaipur's Tyohar Asharfi Unveils India'... જય બાબારી ફાઉન્ડેશન ટ્રસ્ટ મહેસાણા દ્વ... વલસાડ જિલ્લામાં 13-18 નવેમ્બર જનજાતિય... વલસાડ જિલ્લામાં 13-18 નવેમ્બર જનજાતિય... ભારતીય જનતા પાર્ટી દ્વારા ગરીબ અને જરૂ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

फतुहा में किरायेदार के फ्लैट में लाखों कि चोरी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Oct 2026, 07:28 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राजधानी पटना से सटे फतुहा में किरायेदार केफ्लैट में हुई लाखों कि चोरी

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना के फतुहा में किरायेदार के फ्लैट में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब,
पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में एक मकान के ऊपरी फ्लोर पसीर स्थित किरायेदार के फ्लैट में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित रण विजय कुमार की ओर से फतुहा थाना में दिए गए लिखित आवेदन के अनुसार, वह मूल रूप से नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में फतुहा थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मकान के ऊपरी फ्लोर पर स्थित फ्लैट में शिक्षक प्रणय कुमार प्रभाकर अपनी पत्नी कंचन देवी के साथ किराये पर रहते हैं। प्रणय कुमार प्रभाकर समस्तीपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
आवेदन के मुताबिक, मकान के निचले फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट की खिड़की की जाली तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने दूसरे फ्लैट का दरवाजा खोलकर वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पक्ष ने चोरी की घटना में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई है।
📲Get App