🔥 ट्रेंडिंग मैहर में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर... दिवाली त्यौहार के दृष्टिगत बाजार में स... മജീദ് മൊല്ലഞ്ചേരിയെ അക്രമിച്ച കേസ്സ് ക... जयपुर के आसलपुर में लकड़ी की आंच पर बन... নাক কাটা কালী পূজার পূর্ণাঙ্গ ইতিহাস প... शुजालपुर स्टेडियम में 50% कम दाम पर पट...
07 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं की हुई एचआरपी स्क्रीनिंग, बच्चों को लगाए टीके

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 07 नव. 2026, 04:01 PM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर | मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले मे ं सघन स्क्रीनिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण (एमसीएचएन) दिवस पर बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर एचआरपी स्क्रीनिंग की गई।

सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि एमसीएचएन दिवस पर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त शर्करा एवं अन्य आवश्यक जांचें की जा रही हैं।
📲Get App