🔥 TRENDING Union Minister Scindia Meets Mizoram C... Bihar edges Andhra Pradesh in Day 3 of... Bankers’ Conclave Aims to Open New Inv... किसान यूनियन ने मांगों को लेकर बीडीओ क... Punjab Education Minister Inspects Cle... Three suspects arrested in police enco...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग के मामले में

✍️ Reporter: Manjur Mansoori 🗓 12 Oct 2026, 05:35 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग के मामले में आरक्षक निलंबित

पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने कर्तव्य के दौरान अनियमितता बरतने के मामले में आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेसनोट के अनुसार थाना जयसिंहनगर के एफ. आर. व्ही. वाहन में तैनात आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह द्वारा एफ.आर.व्ही. ड्यूटी का अनाधिकृत उपयोग किया गया तथा उनके इस कृत्य से अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना इस प्रकार कार्य किया जाना अनुचित पाया गया।

उक्त मामले में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ब्यौहारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह, थाना जयसिंहनगर को तत्काल आरक्षक निलंबित


#शहडोल #shahdol
📲Get App