🔥 TRENDING Delhi University Election: ABVP Wins P... ABVP clinches three DUSU posts as inde... Farmers Protesters Burn Government Pup... Delhi CM Rekha Gupta Welcomed by Hundr... Garbage collection halted at Mohali RM... Cafe Owner Attacked Over ₹400 Dispute...
19 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बकाया विद्युत बिल जमा करा रहा विद्युत विभाग

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 19 Sep 2026, 05:38 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बकाया बिल जमा कराने के साथ उपभोक्ताओं को समय से भुगतान के लिए किया जा रहा जागरूक

उरई। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वि0 वि0 मं0 उरई के अधीन उपकेन्द्र कालपी रोड, उरई से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारियों द्वारा डोर-टू-डोर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया जा रहा है।
अभियान के दौरान विभागीय कर्मचारी घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया बिल का भुगतान कराया जा रहा है। विद्युत विभाग का उद्देश्य बकाया बिलों की वसूली के साथ-साथ उपभोक्ताओं को समय से विद्युत बिल जमा करने के प्रति जागरूक करना है। विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे अपने विद्युत बिल का समय से भुगतान करें और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। विभाग के इस डोर-टू-डोर अभियान से बकाया विद्युत बिलों की वसूली में तेजी आने की उम्मीद है।
📲Get App