🔥 TRENDING રાજકોટ: પુનિતનગર પાસે BRTS ટ્રેક પર અજ... પેટલાદમાં ઘરેલુ LPG સિલિન્ડરનો કોમર્શિ... હિંમતનગરમાં વડાપ્રધાન મોદીની ૨૫ વર્ષની... અમદાવાદ: ફેસબુક ફ્રેન્ડ રિક્વેસ્ટ બની... સુરતમાં માલિકોના ત્રાસથી કંટાળીને શ્રમ... High Court to Hear Giribala Singh's Ba...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बेगमगंज। श्री दुर्गा उत्सव और दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में एसडीएम प्रियंका भलावी की अध्यक्षता में हुई।

✍️ Reporter: Brijesh Lodhi 🗓 08 Oct 2026, 12:58 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेगमगंज। श्री दुर्गा उत्सव और दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में एसडीएम प्रियंका भलावी की अध्यक्षता में हुई।

बेगमगंज। श्री दुर्गा उत्सव और दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में एसडीएम प्रियंका भलावी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव उईके, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी सहित बिजली, स्वास्थ्य, वन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, शांति समिति सदस्य और हिंदू-मुस्लिम त्योहार समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा ने बताया कि 11 अक्टूबर से नगर में विभिन्न स्थानों पर श्री नवदुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना होगी। वहीं माता मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए एसडीएम ने पुलिस को विशेष सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।नगर पालिका को साफ-सफाई, पेयजल और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। बिजली विभाग को चल समारोह के दौरान तार ऊंचे करने और जुलूस के आगे-पीछे विद्युत कर्मचारियों की टीम तैनात करने को कहा गया। धारदार हथियारों के प्रदर्शन पर रोक और हाईकोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार धीमी आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल के निर्देश दिए गए।
चुनरी यात्रा और गरबा जैसे कार्यक्रमों की जानकारी प्रशासन को पहले से देनी होगी। अंतिम चार दिनों में रात 12 बजे तक दुकानें खोलने पर सहमति बनी।
📲Get App