🔥 TRENDING આજે સરદાર પટેલ સાહેબ ની 151 મી જન્મજયં... लखनऊ में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर... Meghalaya Minister Metbah Resigns from... Meghalaya Government Touts Cherry Blos... Congress alleges Assam government is p... Tripura Left Front alleges obstruction...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा जनता दरबार का आयोजन, आमजनों की शिकायतों की हुई सुनवाई

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 31 Oct 2026, 11:47 PM 👁 16
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुमार संजय ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया।

अरवल। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कुमार संजय ने अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं, शिकायतों एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।जनता दरबार के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय ने सभी फरियादियों की बातों एवं प्राप्त आवेदनों को गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, प्राप्त शिकायतों का प्रभावी अनुश्रवण करने तथा प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना, पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा पुलिस प्रशासन को अधिक जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है।
अरवल पुलिस आमजनों की शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निवारण तथा बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
📲Get App