🔥 TRENDING ग्राम पंचायत एका भाटियान में सरपंच पद... Bengaluru Residents Protest Against Mu... IIT Delhi engineer says he followed fi... BPSC Launches TRE‑4 Teacher Recruitmen... रोटरी क्लब समाना सिटी ने एस डी मॉडल स्... ভারী বৃষ্টিতে পাহাড় ধস, তিস্তায় লাল সত...
25 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आगरा में फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। गुरुवार देर शाम 8.30 बजे उन्होंने नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 73 साल के छोटेलाल

✍️ Reporter: Tripathi ANJANI krishna chandra Tripathi 🗓 25 Sep 2026, 01:06 PM 👁 9
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आगरा में फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन हो गया। गुरुवार देर शाम 8.30 बजे उन्होंने नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। 73 साल के छोटेलाल वर्मा को कई दिनों से बुखार था। दो दिन पहले 22 सितंबर को तबियत बिगडने पर उन्हें आगरा में उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजीव उपाध्याय ने बताया, विधायक छोटेलाल वर्मा को तेज बुखार था। हालात बिगड़ने पर गुरुवार को दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। एंबुलेंस से उन्हें वहां ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई।

इस पर उन्हें नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। विधायक के बेटे महेंद्र वर्मा ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

सीएम योगी, यूपी बीजेपी अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने भाजपा विधायक के निधन पर शोक जताया। 7 जुलाई, 1953 को आगरा में जन्मे छोटे लाल वर्मा मल्लाह (निषाद) समाज से आते थे। उनकी अपनी विधानसभा में पिछड़ों और कमजोर वर्गों के बीच गहरी पैठ थी। वे खेती और पेट्रोल पंप व्यवसाय से भी जुड़े हुए थे।
📲Get App