300 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद रोशनी से जगमगान े लगे प्रतिष्ठान व आवास
दौसा मे ं छह दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को धनतेरस से होगी। खरीदारी के शुभ मुहूर्त को देखते हुए जिले के बाजारों में 300 करोड़ रुपए से अधिक के कारोबार का अनुमान है। व्यापार का बड़ा हिस्सा ऑटोमोबाइल, प्रोपर्टी, ज्वैलरी, बर्तन, किराना, रेडीमेड कपड ़ े और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों से आन े की उम्मीद है। दुकानदारों ने मांग के अनुसार स्टॉक बढाया है और बाजारों मे ं सजावट भी की गई है। पंचायत चुनाव के कारण गुरुवार को बाजार में ग्राहकी कम रही। व्यापारियों को धनतेरस से दिवाली तक तेज बिक्री की उम्मीद है। इस बार भाईदूज 11 नवंबर को होगी। ऐस े में 6 से 11 नवंबर तक त्योहारों की गतिविधिया ं बढ़ेंगी।
धनतेरस पर वाहन बिक्री से 50 से 60 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान जताया गया है। पूनम होंडा मोटर्स के सीपी मीणा के अनुसार जिले में 2500 से अधिक दुपहिया और चौपहिया सहित अन्य वाहनों की बिक्री की संभावना है। शोरूमों मे ं पहले से बुकिंग भी हो चुकी है और स्टॉक बढ़ाया
गया है।