🔥 ट्रेंडिंग Mangalore University Launches Free Sta... CRPF રેલી REDP-2026નું અરવલ્લીમાં હાર્... Kannada Actor Chetan Wins Best Debutan... ओतुर मार्केटमध्ये तरकारी भाजीपाल्याची... असम की साहित्यिक विरासत को हिंदी में अ... BMRCL Launches Free Digital Health Kio...
24 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौकरी

यूपी में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर भर्ती शुरू, 7 जनवरी को होगी परीक्षा*

✍️ रिपोर्टर: Surya bhan singh 🗓 24 अक्टू. 2026, 09:11 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*22 नवंबर तक जमा करें आवेदन शुल्क, ओटीआर पंजीकरण अनिवार्य; बालक विद्यालयों में 1,037 और बालिका विद्यालयों में 135 पद*

*लखनऊ/प्रयागराज।* उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू हो गई है।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 1,172 पदों में बालक विद्यालयों के लिए 1,037 और बालिका विद्यालयों के लिए 135 पद निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही प्रधानाध्यापक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।
📲Get App