शिक्षा
यूपी में 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, आवेदन 16 सितंबर से
897 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग में सम्बद्ध प्राइमरी के, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग में 11,508 शहरी सहायक अध्यापक पद शामिल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक, शहरी (URBAN) के 11,508 पद शामिल हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की है। अभ्यर्थियों को OTR प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पदों की शैक्षिक योग्यता एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी विज्ञापन निर्देश पुस्तिका में उपलब्ध है।
महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन जारी: 15 सितंबर 2026
ऑनलाइन पंजीकरण (OTR)/आवेदन प्रारंभ: 16 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर 2026
परीक्षा: 3 एवं 4 दिसंबर 2026
आयोग के अनुसार निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर 2026 से उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विज्ञापन एवं भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।