🔥 TRENDING ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਮੁੱਢਲਾ ਪੜਾਅ, ਲੋਕਾਂ... TVK Chief Vijay to Lead Controversial... Tamil Nadu CM Vijay to Hold Talks with... SPL सिरसिया प्रीमियर लीग सीजन‑1 के फाइ... સુરતના ગોડાદરા મેળામાં મારામારી, સુરક્... रोहनिया में टीन शेड की दीवार ढहकर ताला...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 11 Nov 2026, 04:01 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहर सिंह

#फतेहगढ़ से 4 #किलोमीटर दूर पर्यटकों की स्कॉर्पियो पलटी: पेट्रोल पंप के पास हुआ हा!द!सा, तीन घायल; बाड़मेर रेफर

फतेहगढ़ से करीब 4 किलोमीटर दूर छत्रेश्वरी पेट्रोल पंप के पास पर्यटकों की स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हा!द!से में तीन लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो बाड़मेर से जैसलमेर जा रही थी। घायलों की पहचान हिरण पटेल, यश पटेल और मिलन पटेल के रूप में हुई है।

हा!द!से के बाद तीनों घायलों को निजी वाहन से फतेहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद हालत को देखते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों को बाड़मेर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो थाने में खड़ी करवाई

घटना की सूचना मिलने पर सांगड़ पुलिस के एएसआई सुमेरदान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हेडरो की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को सांगड़ थाने में खड़ा करवाया। हा!द!से के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
📲Get App