🔥 TRENDING ਤੰਬਾਕੂਨੋਸ਼ੀ ਨਸ਼ੇ ਦਾ ਮੁੱਢਲਾ ਪੜਾਅ, ਲੋਕਾਂ... TVK Chief Vijay to Lead Controversial... Tamil Nadu CM Vijay to Hold Talks with... SPL सिरसिया प्रीमियर लीग सीजन‑1 के फाइ... સુરતના ગોડાદરા મેળામાં મારામારી, સુરક્... रोहनिया में टीन शेड की दीवार ढहकर ताला...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ग्राम पंचायत कारोली में पंचायत भवन पर ताला, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश :जनप्रतिनिधियों के किया जोरदार विरोध

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 11 Nov 2026, 04:17 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ग्राम पंचायत कारौली में पंचायत भवन पर ताला, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश;

ग्राम पंचायत कारौली में पंचायत भवन पर ताला, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश; जनप्रतिनिधियों के साथ किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

पंचायत चुनाव के करीब 20 दिन बाद भी ग्राम पंचायत भवन पर लटका ताला, ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

पंचायत भवन के बाहर जुटे बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि

ताला देखकर जताई नाराजगी, जमकर की नारेबाजी।

पंचायत भवन बंद होने से आमजन के कामकाज और विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप

ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

23 अक्टूबर को मधु कुमारी बनी थीं सरपंच,

अब ग्रामीणों का सवाल—जब पंचायत भवन ही बंद है तो गांव के विकास और आमजन के काम कैसे होंगे?

आबूरोड के कारौली ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर ताला लटका होने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। पंचायत चुनाव संपन्न होने के करीब 20 दिन बाद भी पंचायत भवन बंद होने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि ग्राम पंचायत कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगा देखकर ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करौली में 23 अक्टूबर को पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे। चुनाव में मधु कुमारी सरपंच पद पर निर्वाचित हुई थीं। चुनाव के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि नई पंचायत के गठन के साथ गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और आमजन के पंचायत संबंधी जरूरी काम सुचारू रूप से शुरू होंगे। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के करीब 20 दिन बीत जाने के बावजूद पंचायत भवन पर ताला लटका हुआ है। इसके चलते पंचायत से जुड़े रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि पंचायत मुख्यालय पहुंचे। पंचायत भवन के बाहर ताला लगा देखकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने पंचायत भवन के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत कार्यालय बंद रहने से आमजन को अपने आवश्यक कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं गांव में विकास कार्यों और पंचायत स्तर पर होने वाले कामकाज को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन बंद होने से आमजन के जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं, पंचायत संबंधी दस्तावेजों और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पंचायत मुख्यालय ही बंद रहेगा तो गांव के विकास कार्यों की निगरानी और आमजन की समस्याओं का समाधान आखिर कैसे होगा?

मामले को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी प्रसाराम मीणा से भी दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों की नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पंचायत भवन को नियमित रूप से खुलवाया जाए और आमजन के सभी आवश्यक कार्य शुरू करवाए जाएं।

इस दौरान पूर्व प्रधान भूपतसिंह, पूर्व उपसरपंच, वर्तमान वार्ड पंच नाथूसिंह, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष दलपतसिंह सहित एडवोकेट शरदपालसिंह, मोडसिंह, दिनेशसिंह, मंगलसिंह, महेंद्रसिंह, अरविंदसिंह, मनोहरसिंह, इन्दर सिंह, गोपालसिंह, ईश्वरसिंह, दुगारसिंह, यशवंतसिंह, शंकरसिंह, दुर्गासिंह, भंवरसिंह, हनुमानसिंह, शैतानसिंह, कमलेशसिंह और केसरसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

प्रशासन से ग्रामीणों के सीधे सवाल

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ग्राम पंचायत कारौली के पंचायत भवन पर ताला क्यों लगा हुआ है? पंचायत चुनाव में ग्रामीणों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर नया सरपंच चुना, लेकिन पंचायत का नियमित कामकाज शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत भवन के संचालन की जिम्मेदारी किसकी है? गांव के विकास कार्यों की प्रगति और आमजन की समस्याओं का समाधान कौन करेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर ग्रामीणों को जवाब देंगे?

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर पंचायत भवन खुलवाने, नियमित कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और पंचायत के कामकाज व विकास कार्यों को सुचारू करवाने की मांग की है।
📲Get App